{"_id":"69692618fffa4e36de09ca90","slug":"the-young-man-verbally-abused-the-female-police-officer-a-first-information-report-fir-has-been-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-163042-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक ने महिला आरक्षी से की गाली-गलौज, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक ने महिला आरक्षी से की गाली-गलौज, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
तिलहर। नगर में महिला पुलिसकर्मी के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। महिला आरक्षी की तहरीर पर पुलिस ने पुष्पेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि बुधवार रात करीब 7:30 बजे महिला आरक्षी आरती किसी सरकारी कार्य से जा रहीं थीं। इसी दौरान पोटरगंज गेट स्थित बिरियागंज चौकी के पास गुरुगवां निवासी पुष्पेंद्र ने सरकारी कार्य में बाधा डाली।
विरोध करने पर युवक ने महिला आरक्षी के साथ गाली-गलौज की। बृहस्पतिवार सुबह महिला आरक्षी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुष्पेंद्र के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और गालीगलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद