{"_id":"62e045ba47ba971a672e39a4","slug":"the-young-man-took-out-the-head-of-the-elderly-from-the-pyre-for-tantra-learning-shahjahanpur-news-bly4926069137","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंत्र विद्या के लिए चिता से बुजुर्ग का सिर निकाल ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंत्र विद्या के लिए चिता से बुजुर्ग का सिर निकाल ले गया युवक
विज्ञापन
तिलहर में थाने पर खड़े मृतक कुबेर के परिजन संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर (शाहजहांपुर)। गांव पिपरौली निवासी कुबेर गंगवार (60) की सोमवार शाम को मौत हो गई थी। मंगलवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन के लौटने के बाद गांव के युवक ने चिता से कुबेर का सिर निकाल लिया। हंगामा करने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कुबेर गंगवार के शव का दोपहर करीब 12 बजे खेत में अंतिम संस्कार किया गया। चिता ठंडी पड़ने के बाद परिजन लौट आए। इस बीच गांव का उपेंद्र उर्फ गोपी शराब के नशे में आया। बताते हैं कि उसके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। तीनों ने चिता की लकड़ी हटाकर कुबेर गंगवार का सिर बाहर निकाल लिया। सिर को उपेंद्र अपने घर ले गया। गांव के कुछ लोगों द्वारा पूरे वाक्या देख लेने पर गांव में सूचना दी गई।
शाम को कुबेर के परिजन समेत गांव के तमाम लोग इकट्ठा होकर उपेंद्र के घर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। उपेंद्र की मां ने बेटे के घर में नहीं होने की जानकारी दी। भीड़ द्वारा घर में घुसने की चेतावनी देने पर पुलिस आरोपी उपेंद्र को पकड़ लाई। इस बीच पुलिस ने कुबेर गंगवार का सिर भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, उपेंद्र का दोस्त तंत्र विद्या करता है। इसी के लिए सिर चिता से निकाला होगा। मृतक के बेटे विशाल ने थाने में तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।