{"_id":"6484c913fca65db8420d30f4","slug":"the-young-man-reached-his-girlfriends-house-the-wife-who-came-from-behind-created-ruckus-shahjahanpur-news-c-4-1-178492-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक पहुंचा प्रेमिका घर, पीछे से आई पत्नी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक पहुंचा प्रेमिका घर, पीछे से आई पत्नी ने किया हंगामा
Sun, 11 Jun 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। दंपती और एक महिला के बीच भीड़भाड़ वाले तीन स्थानों पर जमकर मारपीट हुई। बाद में युवक की पत्नी और दूसरी महिला युवक को थाने ले गई। थाने में देर शाम तक पंचायत चल रही थी।
क्षेत्र के एक गांव के युवक का पुवायां कस्बे के एक मोहल्ले में महिला के घर आना जाना है। शनिवार दोपहर युवक महिला के घर पहुंचा तो पीछे से उसकी पत्नी भी आ पहुंची। युवक की पत्नी और महिला के बीच मारपीट होने लगी तो युवक मौके से खिसक लिया और खुटार रोड पर पहुंच गया। पीछे से दोनों महिलाएं भी खुटार रोड पर पहुंचीं और युवक को पीटना शुरू कर दिया। युवक की पत्नी युवक पर महिला के साथ रहने और महिला युवक पर जबरन घर में घुसने का आरोप लगा रही थी।
लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हो गया। युवक पुरानी तहसील परिसर की ओर से चला गया। बाद में युवक की पत्नी और दूसरी महिला वहां भी पहुंच गईं और तीनों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। यहां भी भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस बीच दोनों महिलाएं युवक को लेकर थाने पहुंच गईं। पत्नी युवक पर धोखा देकर महिला के साथ रहने का आरोप लगा रही है। महिला आरोपों से इन्कार कर युवक पर परेशान करने का आरापे लगा रही है। देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।