फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man had come to meet his married girlfriend, the husband got them married in the panchayat

Shahjahanpur News: विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, पति ने पंचायत में करा दी शादी

Fri, 08 Aug 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The young man had come to meet his married girlfriend, the husband got them married in the panchayat
शाहजहांपुर। निगोही के एक गांव में युवक अपनी विवाहिता प्रेमिका के घर में आधी रात में मिलने पहुंचा लेकिन जाग होने पर किसी तरह बचकर भाग गया। महिला के पति ने पत्नी से युवक को बुलवाया और पंचायत के बाद दोनों का विवाह करा दिया। युवक महिला की मांग भरने के बाद साथ ले गया।
विज्ञापन

मेहनत-मजदूरी करने वाले व्यक्ति की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। दंपती के सात साल की बेटी व चार साल का बेटा है। महिला की उम्र करीब 30 से 32 साल है। इसी दौरान विवाहिता पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर के एक गांव निवासी युवक के संपर्क में आ गई। दोनों की चोरी-छिपे मुलाकात होने लगी।
विज्ञापन

बुधवार की रात युवक अपनी विवाहिता प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर चुपके से आया। तभी जाग होने पर वह भाग गया। महिला के पति ने उसे भागते हुए देख लिया। सुबह होने पर पति ने पत्नी से कॉल कराकर युवक को बुलवाया। बहुत सम्मान के साथ घर में बैठाकर पत्नी के मायके वालों को सूचना देकर बुलवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन-चार घंटे की पंचायत के बाद पति ने पत्नी को युवक के साथ भेजने का निर्णय किया। प्रेमी ने भरी पंचायत में उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। महिला के मायके और ससुराल वालों की रजामंदी से शादी हुई, साथ ही निगोही थाने में लिखित सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed