{"_id":"61ccb3ca7fe4f37b721837fd","slug":"the-young-man-gave-his-life-by-hanging-accusing-the-bank-workers-of-threatening-shahjahanpur-news-bly470903142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मियों पर धमकाने का आरोप, युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मियों पर धमकाने का आरोप, युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खुटार निवासी रामाशीष का फाइल फोटो
- फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। नगर के मोहल्ला बगियानाथ निवासी 45 वर्षीय रामाशीष ने बुधवार दोपहर घर में फंदे पर लटककर कर जान दे दी। रामाशीष की पत्नी प्रमिला का आरोप है कि 21 दिसंबर को एक बैंक के दो कर्मचारी उनके घर आए थे और पति पर खाते में लाखों का लेन-देन करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि बैंक से कर्ज के रूप में लिए पांच लाख रुपये जल्द ही जमा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसी से आहत होकर पति ने आत्महत्या की है।
प्रमिला देवी ने बताया कि वे लोग बेहद गरीब हैं। जिस बैंक के कर्मचारी 21 दिसंबर को उनके घर आए थे, उस बैंक में उनके पति का खाता ही नहीं है। मेहनत, मजदूरी से गुजर बसर के बाद भी बैंककर्मी खाते से लाखों का लेन-देन करने और कर्ज के पांच लाख रुपये जमा नहीं करने का आरोप लगा दिया। बैंककर्मियों के जाने के बाद से उनके पति काफी तनाव में थे और इसी कारण उन्होंने बुधवार दोपहर टीन शेड के नीचे फंदे से लटक कर जान दे दी है।
परिवार के लोगों ने रामाशीष को फंदे से लटकता देखा। शोर मचाया तो आसपास के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए।
सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, बैंक प्रबंधक का कहना है कि उनकी बैंक से कर्मचारी वेरिफिकेशन के लिए गए थे। रामाशीष ने बताया था कि उन्होंने संबंधित बैंक में कभी खाता ही नहीं खुलवाया है। उनके नाम से किसने और कब खाता खुलवाया, कितना लेन-देन किया गया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।