फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man died after falling off the handle of the train

Shahjahanpur News: युवक की ट्रेन का हैंडल छूटने पर गिरने से मौत

Tue, 22 Aug 2023 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
The young man died after falling off the handle of the train
मृतक सुरजीत का फाइल फोटो
मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर चुका था सुरजीत, कुछ कागजात लेने जा रहा था लखनऊ
विज्ञापन

संबाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला मधुवन कॉलोनी, बनवारीपुर निवासी एलआईसी एजेंट आसाराम का 23 वर्षीय पुत्र सुरजीत गौतम चढ़ते समय ट्रेन का हैंडल छूटने के कारण गिरने से घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सुरजीत गौतम मंगलवार सुबह लगभग 4:30 बजे तिलहर रेलवे स्टेशन से लखनऊ जाने के लिए दून एक्सप्रेस पर चढ़ा। बताते हैं कि ट्रेन के डिब्बे में भीड़ अधिक होने के कारण वह गेट के पायदान पर ही हैंडल पकड़कर लटक गया। इसी दौरान उसका हाथ हैंडल से किसी तरह छूट गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गया। इससे उसके पैरों और कमर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

युवक के ट्रेन से गिरते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल सीएचसी ले गए। जहां से उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सुरजीत के दोस्त मनीष कश्यप ने बताया कि ट्रेन पर चढ़ते समय भीड़ अधिक होने के कारण हैंडल छूट जाने से वह प्लेटफार्म पर गिरा। बताया कि वह लखनऊ मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर चुका था और कुछ कागजात लेने के लिए लखनऊ जा रहा था।
00
बुजुर्ग की मौत, झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप



जैतीपुर। थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी वीर बहादुर (65) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।




वीर बहादुर को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। वह गांव के झोलाछाप के पास दवा लेने गया था। आरोप है कि झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही तबीयत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में परिजन उन्हें घर ले आए। इस बीच उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed