{"_id":"64d7b5cae56c03e88c0c3a74","slug":"the-young-man-died-after-being-electrocuted-by-wire-fencing-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-2850-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कंटीले तारों में दौड़ाया करंट, चपेट में आए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कंटीले तारों में दौड़ाया करंट, चपेट में आए किसान की मौत
विज्ञापन
परिजनों ने खेत मालिकों के खिलाफ दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। खेत की तार फेंसिंग में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी खेत स्वामियों पर रंजिशन कंटीले तारों में करंट छोड़ देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव हिसमाह निवासी भैया लाल का बड़ा बेटा वीरपाल (45) शनिवार तड़के लगभग चार बजे खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। इसी दौरान खेत की मेड़ के किनारे की गई तार फेंसिंग में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिन निकलने पर जब परिजन खेत पर पहुंचे तब वीरपाल का शव तारों के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीरपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाने पहुंचे पिता भैयालाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी खेत स्वामी राजकुमार, संतराम, रोहित उसके पुत्र वीरपाल से रंजिश मानते थे। बताया कि आरोपियों के सगे भाई रामकुमार का खेत वीरपाल ने 15 वर्षों से पट्टे पर ले रखा था। इसके कारण आए दिन विवाद रहता था। आरोप है कि पांच माह पहले आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
आरोपियों ने खेत में लगे ट्यूबवेल से कंटीले तारों में जानबूझकर करंट छोड़ दिया था। जिसकी चपेट में आकर उसके पुत्र की मौत हो गई। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।