फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The work style hygienists angry Deepiaro

डीपीआरओ की कार्य शैली से सफाई कर्मी नाराज

Sun, 10 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The work style hygienists angry Deepiaro
डीपीआरओ की कार्य शैली से सफाई कर्मी नाराज
जिला पंचायत राज अधिकारी की कार्य शैली से विभाग के सफाई कर्मचारी बेहद खफा हैं। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की रविवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने डीपीआरओ पर संवर्ग की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार छावला ने कहा कि विभाग के सफाई कर्मचारी ऋण सुविधा न मिलने, खाते ट्रांसफर न होने, वेतन से पीपीएफ की कटौती न होने, पीपीएफ की पासबुक नहीं बनाए जाने, बकाया एरियर व अवकाश स्वीकृत न होने, अकारण ट्रांसफर किए जाने आदि समस्याओं को लेकर परेशान हैं। इन समस्याओं पर डीपीआरओ को पत्र भी लिखा गया, लेकिन उन्होंने वार्ता करने की कोई जरूरत नहीं समझी। डीपीआरओ चाहे निलंबित करेेें अथवा झूठे आरोप लगाकर जेल भिजवाएं, लेकिन कर्मचारी हित में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ की बंडा ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। यदि कार्मिक समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो सफाई कर्मचारी आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। साथ ही 19 अप्रैल को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा लखनऊ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन सफल बनाने का निर्णय किया गया। बैठक में रासागर कुशवाहा, सुखलाल यादव, हरी रतन, रवींद्र वर्मा, राजीव आर्य, सत्यपाल, भारत राणा, सियाराम वाल्मीकि, जय सिंह, अशोक कठेरिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed