फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The work of making the highway four-lane has come to a standstill due to the encroachment not being removed in Kant.

Shahjahanpur News: कांट में अतिक्रमण नहीं हटने से हाईवे को फोरलेन बनाने के काम में आया ठहराव

Fri, 17 Oct 2025 06:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
The work of making the highway four-lane has come to a standstill due to the encroachment not being removed in Kant.
कांट-जलालाबाद मार्ग पर अतिक्रमण। संवाद
कांट। लिपुलेख-भिंड हाईवे की नगर सीमा से अतिक्रमण पूरी तरह हटाए नहीं जाने से बरेली मोड़ से जलालाबाद के याकूबपुर तिराहा तक हाईवे को फोरलेन बनाने के काम में ठहराव आ गया है।
विज्ञापन




दो वर्ष पहले शुरू हुआ यह काम अब लोक निर्माण विभाग की पहल से ही शुरू होने की उम्मीद है। हाईवे चौड़ीकरण के लिए नगर सीमा में दोनों ओर 60-60 फुट तक बने कच्चे-पक्के निर्माण तोड़े जा चुके हैं, लेकिन बाद में यह काम रोक दिया गया। अब तक हुए काम को देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि इस वर्ष यह कार्य पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

हाईवे की पूर्व दिशा के व्यापारी अपना मलबा नहीं हटा पा रहे हैं। वहीं पश्चिम दिशा में व्यापारियों के कब्जे अब तक नहीं हटे हैं, जबकि चिह्नांकित स्थानों पर चार बार नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। लोनिवि के अवर अभियंता जोगेंद्र गंगवार ने बताया कि दिवाली के कारण अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ दिन की माेहलत दी गई है। त्योहार के बाद पश्चिम दिशा में शेष अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed