{"_id":"686170fe3ad5b27f2e0d19f9","slug":"the-work-of-digging-bhainsi-river-can-be-completed-today-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-146989-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आज पूरा हो सकता है भैंसी नदी की खोदाई का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आज पूरा हो सकता है भैंसी नदी की खोदाई का काम
विज्ञापन
पुवायां। भैंसी नदी की खोदाई का काम सोमवार तक पूरा हो सकता है। इसके बाद एक-दो दिन लेबलिंग का काम होने के बाद पौधरोपण की तैयारी की जाएगी।
रविवार को पन्नघाट, फत्तेपुर लुकटहा, रसूलापुर चठिया, मैनिया, करनापुर पैतापुर और मदारपुर में खोदाई का कार्य हुआ। पुवायां क्षेत्र में 22 और बंडा क्षेत्र में छह जेसीबी से खोदाई की गई। नदी की खोदाई का कार्य देख रहे राजीव सिंह, नीरज सिंह सहित लोकभारती कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के अनुसार सोमवार तक खोदाई कार्य पूरा हो सकता है। भैंसी और गोमती नदी के संगम स्थल पन्नघाट पर काम रविवार को पूरा हो गया।
समाजसेवी संजीव मेहरोत्रा ने खुद की पौधशाला में तैयार पीपल के पौधों को रोपने में सहयोग देने की घोषणा की है। भैंसी नदी के उद्गम स्थल भैंसार झील के पास चेकडैम बनाने के लिए भी सिंचाई विभाग के अधिकारी मुआयना कर चुके हैं।