{"_id":"696a80b5e7d115d641015cd8","slug":"the-womans-funeral-was-held-after-the-first-information-report-fir-was-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-163178-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्राथमिकी दर्ज होने पर किया महिला का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्राथमिकी दर्ज होने पर किया महिला का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर की ग्राम पंचायत थाथरमई में पेड़ काटे जाने के मामले में कार्रवाई न होने के सदमे में रामश्री (80) की मौत होने के बाद शुक्रवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार किया।
गांव के रहने वाले रामगुलेश और श्यामबाबू ने पुलिस को बताया था कि मड़ैया गुजरान गांव में पट्टे पर दी गई जमीन पर लगाए गए सैकड़ों फलदार और यूकलिप्टस के पेड़ कुछ लोगों ने काट लिए। कार्रवाई के लिए एसडीएम से मिले तो उनसे रिश्वत मांगी गई। इस पूरे प्रकरण से सदमे में आईं मां रामश्री की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वहीं, एसडीएम ने आरोपों को निराधार बताया था।
बृहस्पतिवार को रामश्री का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शुक्रवार को परिजनों ने बगैर प्राथमिकी दर्ज किए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाया। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि महिला के बेटे रामगुलेश की तहरीर पर गांव के नरेंद्र, विजेंद्र, धर्मवीर, सत्येंद्र, पिंकू, वीरभान और रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके अलावा गांव के पूर्व प्रधान ध्यानपाल के खिलाफ गाली देने आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद