फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman of the child sent to the child center asked for delivery

शिशु केंद्र भेजी गई बच्ची को सुपुर्दगी में देने के लिए महिला ने किया दावा

Mon, 03 Oct 2022 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:44 AM IST
सार

पुलिस द्वारा बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने के दौरान दोनों ही पक्ष के न आने पर शिशु केंद्र लखीमपुर भेज दिया गया था। महिला का आरोप था कि परिचित बनकर आए कुछ लोगों ने बच्ची को गायब कर हुंडालखेल निवासी धर्मपाल प्रजापति को दे दिया। 27 सितंबर को महिला ने पुलिस व बाल कल्याण समिति के सामने पेश होकर प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन
The woman of the child sent to the child center asked for delivery

विस्तार

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में अस्पताल से बच्चा चोरी के बाद दो पक्षों द्वारा बच्ची के दावे को लेकर मची खींचतान में नया मोड़ आ गया है। पुलिस द्वारा बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने के दौरान दोनों ही पक्ष के न आने पर शिशु केंद्र लखीमपुर भेज दिया गया था। अब महिला ने समिति व विवेचक को पत्र देकर बच्ची को सुपुर्दगी में देने की मांग की है। हालांकि, समिति ने कागज में नाम में त्रुटि देखकर आवेदन अस्वीकार कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली के मोहल्ले की महिला ने 29 जनवरी 2022 को एक नर्सिंग होम में बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि बच्ची अस्पताल से चोरी हो गई। महिला का आरोप था कि परिचित बनकर आए कुछ लोगों ने बच्ची को गायब कर हुंडालखेल निवासी धर्मपाल प्रजापति को दे दिया। महिला को धर्मपाल के घर में बेटी होने की जानकारी हुई। धर्मपाल ने बच्ची को कूड़े के ढेर में मिलने की बात कहकर देने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में केस दर्ज करा दिया। इधर, बाल कल्याण समिति के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस ने कई दिन के बाद समिति के सामने बच्ची को पेश किया। उस दिन दोनों पक्षों ने बच्ची के पालन को लेकर दावा पेश नहीं किया। इसके चलते बच्ची को शिशु केंद्र लखीमपुर भेजने का आदेश दिया गया। 27 सितंबर को महिला ने पुलिस व बाल कल्याण समिति के सामने पेश होकर प्रार्थना पत्र दिया। महिला ने बच्ची को सुपुर्दगी में देने की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जब कागजात पूर्ण होंगे तब विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल से बच्चा गायब होने का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला ने सुपुर्दगी में देने को आवेदन किया है। अभी डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed