फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman at the gate Collectorate furore

महिला ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया हंगामा

Fri, 20 Mar 2015 12:18 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 20 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट की दीवार पर लगे गुुमशुदा महिला का पंफलेट देखकर बृहस्पतिवार की दोपहर कुछ पुलिस कर्मियों ने एक महिला को पकड़ लिया। पंफलेट पर लगे फोटो से महिला का चेहरा मिल रहा था। इसी बीच वहां पहुंची महिला की एक साथी पुलिस कर्मियों से भिड़ गई। उसने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

 
दोपहर करीब एक बजे एक महिला अपने पिता के इंतजार में कलेक्ट्रेट गेट पर खड़ी हुई थी। इसी बीच चार-पांच पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और महिला का हाथ पकड़ कर ले जाने लगे। पूछने पर पुलिस कर्मियों ने बताया कि दीवार पर लगा पंफलेट इसी महिला का है। यह अपने घर से गायब है।
विज्ञापन


पंफलेट देखा गया तो महिला का चेहरा पंफलेट पर लगे फोटो से मेल खा रहा था। महिला ने अपना फोटो होने से इनकार किया, लेकिन पुलिस वाले उसे छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसी बीच महिला के पड़ोस में रहने वाली उसकी एक साथी आ गई। महिला ने पुलिस कर्मियों के हाथ से अपनी साथी को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों के विरोध करने पर महिला भड़क गई। उसने पुलिस कर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। हंगामा होते देख कलेक्ट्रेट गेट पर भीड़ लग गई। बाद में दोनों महिलाओं ने एक वकील के साथ एसपी को प्रार्थना-पत्र दिया। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए। तब कहीं महिला का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed