{"_id":"696001f959bb7ee8cd0e78eb","slug":"the-woman-and-her-brother-in-law-are-accused-of-assault-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-162476-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला और देवर को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला और देवर को पीटने का आरोप
विज्ञापन
खुटार। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर गलत नीयत से पकड़ने और विरोध करने पर उसे और देवर को पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
महिला ने तहरीर देकर बताया कि सात जनवरी की शाम सात बजे वह घर पर अकेली थी। इस बीच एक युवक घर में घुस आया और उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। शोर मचाने पर देवर ने आकर ललकारा तो आरोपी मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद आरोपी अपने परिजनों के साथ उनके घर आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। देवर ने आकर बचाया तो आरोपियों ने उसको भी पीटकर घायल कर दिया।
आठ जनवरी को महिला का भतीजा दुकान से घरेलू सामान लेने जा रहा था, तभी आरोपियों ने भतीजे को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर देने वाले ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की है। बचाव के लिए छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद