Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband shot wife for insisting on going to maternal home in shahjahanpur

Shahjahanpur News: मायके जाने की जिद कर रही थी बीवी, शौहर ने तमंचे से मार दी गोली; हालत गंभीर

Fri, 28 Jul 2023 05:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 28 Jul 2023 05:04 PM IST
सार

कांट थाना क्षेत्र के गांव भड़ेरी में युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। बताया गया है कि पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। इसे लेकर दंपती में झगड़ा हुआ। इसी दौरान पति ने उसे गोली मार दी। 

विज्ञापन
Husband shot wife for insisting on going to maternal home in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव भड़ेरी निवासी गुल मोहम्मद ने अपनी पत्नी रेशमा (35) को बृहस्पतिवार को तमंचे से गोली मार दी। गोली उसकी पसली के पास लगी है। विवाद की वजह पुलिस के अनुसार, मायके जाने की जिद बताई जा रही है। महिला का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले गुल मोहम्मद की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। गुल मोहम्मद ने दूसरी शादी रेशमा के साथ आठ साल पहले की थी। वह उसे बिहार से लेकर आया था। उसकी पहली पत्नी से दो बच्चों समेत चार संतान हैं। बृहस्पतिवार को मायके जाने की जिद को लेकर दंपती में विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर गुल मोहम्मद ने रेशमा को तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन


कमरे के अंदर गोली चलने की आवाज सुनकर बच्चे अंदर पहुंचे। मां को खून से लथपथ देखकर गांव में रहने वाली अपनी रिश्तेदार सबिया के घर जाकर जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जबकि गुल मोहम्मद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गुल मोहम्मद ने जाने से रोका, पर नहीं मानी रेशमा

गुल मोहम्मद की चाची सबिया के अनुसार, रेशमा काफी दिन से मुजफ्फरनगर में रह रही थी। वह बृहस्पतिवार को ही लौटी थी। उसे गुलाम ने रोकने का प्रयास किया तो उसने इन्कार कर दिया। उसने खेती भी नाम करने की जिद की। इसी विवाद में गोली मार दी।

सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि दंपती में आपसी विवाद के चलते पति ने गोली मार दी है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed