फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The wife filed a police complaint against her husband and in-laws for his second marriage.

Shahjahanpur News: दूसरी शादी करने पर पत्नी ने पति व ससुरालियों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Sun, 28 Dec 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The wife filed a police complaint against her husband and in-laws for his second marriage.
शाहजहांपुर। खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने जिला लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ निवासी पति गौरव समेत कई लोगों के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी शादी सन 2016 में हुई थी। पहली विदा के बाद से ही पति व उसकी ससुराल वाले उसे दहेज के लिए ताना देने लगे। एक बेटा व एक बेटी होने पर भी उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 2021 के मई माह में ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर पीटा। माल-जेवर छीनकर बच्चों के साथ घर से भगा दिया। इसके बाद बेटी बीमार रहने लगी। जिसका ससुराल वालों ने उपचार नहीं कराया।
विज्ञापन

तब लखीमपुर खीरी परिवार न्यायालय में भरण पोषण का वाद डाला। पिछले साल पांच हजार प्रतिमाह भरण पोषण के लिए निर्णय दिया गया, लेकिन पति ने उसका अनुपालन नहीं किया। आरोप है कि पत्नी और बच्चे मौजूद होते हुए भी पति ने ससुराल वालों की मदद से दूसरी शादी कर ली। कार्यवाहक थाना प्रभारी यतेंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed