फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The wedding was called off after the demand for ten lakh rupees was not met; a report has been filed.The wedding was called off after the demand for ten lakh rupees was not met; a report has been filed.

Shahjahanpur News: दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Jan 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The wedding was called off after the demand for ten lakh rupees was not met; a report has been filed.The wedding was called off after the demand for ten lakh rupees was not met; a report has been filed.
पुवायां। दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर शादी से मना करने पर युवती के पिता ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी खुदागंज के एक गांव में तय की थी। छह अक्तूबर 2024 को उन्होंने रोक की रस्म में सोने की अंगूठी सहित लगभग दो लाख रुपये का सामान दिया। शादी 25 नवंबर 2025 को होनी थी। 26 सितंबर 2025 को पुत्री का मंगेतर, मंगेतर का भाई, पिता, मां और भाभी उनके घर आए और शादी में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर गाली-गलौज करने लगे और शादी करने से इन्कार कर दिया।

काफी खुशामाद के बाद भी आरोपी दस लाख रुपये लिए बिना शादी के लिए तैयार नहीं हुए और शादी करने से मना करने के साथ ही रोक आदि में दी गई नकदी वापस करने से इन्कार कर दिया। शादी से इन्कार हो जाने से उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है और पूरा परिवार परेशान है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed