फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The weather will remain dry, humid and temperatures are likely to rise.

Shahjahanpur News: मौसम रहेगा शुष्क, उमस और तापमान बढ़ने की संभावना

Sun, 28 Sep 2025 09:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
The weather will remain dry, humid and temperatures are likely to rise.
शाहजहांपुर। तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल हो गए। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक मौसम शुष्क बना रहेगा और उमस के साथ तापमान और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब एक मिलीबार बढ़ा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। शनिवार रात में आर्द्रता 77 फीसदी रही, जबकि रविवार दिन में 58 फीसदी रह गई। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। इसको देखते हुए मौसम शुष्क बना रहेगा और उमस के साथ तापमान और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed