{"_id":"68cc564c581f0c2d4800a128","slug":"the-way-is-clear-for-the-construction-of-14-arogya-mandirs-but-the-need-for-buildings-for-the-remaining-remains-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-153053-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 14 आरोग्य मंदिर बनाने का रास्ता साफ, शेष के लिए भवन की जरूरत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 14 आरोग्य मंदिर बनाने का रास्ता साफ, शेष के लिए भवन की जरूरत बरकरार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए शहरी व कस्बा क्षेत्र में 20 नए आरोग्य मंदिर बनाए जाएंगे। आरोग्य मंदिरों के लिए किराये के लिए 14 भवन मिल गए हैं। छह की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन्हें शुरू कराने की तैयारी की गई है।
जनपद में ग्रामीण क्षेत्र में 250 आरोग्य मंदिर की स्थापना कर कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचओ) की तैनाती की गई है। शहरी क्षेत्र में 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व इतने ही आरोग्य मंदिर स्थापित हैं। लोगों को लाभ देने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में आठ, तिलहर में चार, कटरा-कांट, अल्हागंज और खुटार में एक-एक, जलालाबाद में दो ओर पुवायां में दो आरोग्य मंदिर स्थापित किए जाएंगे।
एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि 14 केंद्रों के लिए भवन मिल गई है। शेष के लिए प्रयास चल रहे हैं। भवन मिलते ही डॉक्टर, स्टाफ नर्स और स्पोर्टिंग स्टाफ की नियुक्ति कर स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करा दी जाएंगी।