फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The water of the pit dug for the sewer entered the foundation of the houses

हयातपुरा मोहल्ले में सीवर के लिए खोदे गए गड्ढे में भरा पानी घर की नींव में घुसा

Fri, 23 Sep 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:46 AM IST
सार

हयातपुरा में सीवर लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरा बारिश का पानी मकानों की नींव में घुसने लगा है।श्यामसुंदर सैनी और अमित कुमार सैनी ने जल निगम के अधिकारियों व सुपरवाइजर से फोन पर बातकर आपत्ति जताई।शहर में 186 किमी सीवर लाइन बिछाई जानी है।

विज्ञापन
The water of the pit dug for the sewer entered the foundation of the houses

विस्तार

शाहजहांपुर। हयातपुरा में सीवर लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरा बारिश का पानी मकानों की नींव में घुसने लगा है। क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद जेनरेटर पंप लगाकर पानी को निकालने का काम किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हयातपुरा में जल निगम की ओर से सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। कई जगह मशीनें लगाकर सड़क को खोदा गया है। बुधवार देर रात करीब एक बजे शुरू हुई बारिश का पानी गड्ढों में भरने के बाद घरों की नींव के अंदर पहुंचने लगा। दिन निकलने पर लोगों ने हाल देखा तो मकानों के गिरने का भय सताने लगा। श्यामसुंदर सैनी और अमित कुमार सैनी ने जल निगम के अधिकारियों व सुपरवाइजर से फोन पर बातकर आपत्ति जताई। डीएम कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जल निगम के सुपरवाइजर ने जेनरेटर पंप लगवाकर गड्ढे में भरे पानी को निकलवाया। मकान स्वामियों ने राहत की सांस ली। अब भी उनके मकानों की नींव में पानी भरने की वजह से नुकसान होने की आशंका है। घरवालों का कहना है कि अगर कोई क्षति होती है तो इसके लिए जल निगम के अधिकारी व ठेकेदार जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

अंटा चौराहा से दलेलगंज तक खोदी सड़क
अंटा चौराहा से विसरात रोड होते हुए दलेलगंज तक कई जगह सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया है। इससे न सिर्फ क्षेत्रवासियों बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही रोज जाम की समस्या झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2023 तक पूरा होना है सीवर लाइन का काम
शहर में सीवर की समस्या का समाधान करने और नदियों को प्रदूषण से मुक्त बनाने के लिए जून 2021 में सीवर लाइन बिछाने व एसटीपी प्लांट का कार्य शुरू हुआ था। इसके लिए 3 अरब, 77 करोड़, 51 लाख, 48 हजार रुपये का बजट मंजूर हुआ है। शहर में 186 किमी सीवर लाइन बिछाई जानी है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस जल निगम के एक्सईएन सुनील कुमार यादव ने बताया कि कार्य को पूरा करने के लिए निर्धारित समय दिसंबर 2023 तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed