फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The water level of the Ganges also rose on the fourth day

भैंसार बांध पर गंगा के जलस्तर में लगातार चौथे दिन जारी रहा उफान

Wed, 28 Sep 2022 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:50 AM IST
सार

पहाड़ों पर हुई भारी वर्षा से उत्तराखंड व पश्चिमी यूपी के बैराजों से अतिरिक्त पानी की निकासी जारी है।मंगलवार को लगातार चौथे दिन भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर आठ सेमी बढ़कर 143.08 मीटर हो गया।इसलिए परौर क्षेत्र में रामगंगा तेजी से सिमट रही है।

विज्ञापन
The water level of the Ganges also rose on the fourth day
़स्लामनगर-कमथरी सम्पर्क मार्ग को काट रही गंगा - फोटो : SHAHJAHANPUR

विस्तार

शाहजहांपुर। पहाड़ों पर हुई भारी वर्षा से उत्तराखंड व पश्चिमी यूपी के बैराजों से अतिरिक्त पानी की निकासी जारी है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर आठ सेमी बढ़कर 143.08 मीटर हो गया। परौर क्षेत्र में रामगंगा उतार पर है लेकिन शहर के समीप गर्रा और खन्नौत में फिर पानी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

मिर्जापुर क्षेत्र के कई तटीय गांव चारों ओर पानी से घिरकर टापू में बदल चुके हैं और कई गांवों के संपर्क मार्ग बाढ़ से कट रहे हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर कम होने से कई प्रमुख सड़कों पर बाढ़ का पानी थोड़ा कम हो गया है। आजाद नगर के रास्ते में पानी अभी तक भरा है। हालांकि पानी कम होने से सिर्फ इतनी राहत मिली कि लोग नाव के बजाय घुटनों और कमर तक पानी में घुसकर पैदल निकलने लगे हैं। जलालाबाद-मैनपुरी, एटा वाया ढाईघाट स्टेट हाईवे पर चौंरा गांव के पास भरा पानी कम हुआ है लेकिन बाढ़ की मुश्किलें कम नहीं हुई। चौंरा-बसोला-नगला मार्ग पर भी बाढ़ का पानी भरा है। उधर, फर्रुखाबाद जिले की सीमा में गंगा इस्लामनगर-कमथरी संपर्क मार्ग को काट रही है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि नरौरा बैराज से मंगलवार सुबह तक पानी का बहाव 81336 क्यूसेक स्थिर रहा, लेकिन खो, हरेली, किच्छा, रामनगर आदि बैराजों से निकल रहे पानी की मात्रा 52637 क्यूसेक से घटकर 15777 हो गई है। इसलिए रामगंगा में उतार शुरू हो गया है। बताया गया कि बरेली के चौबारी घाट पर रामगंगा का जलस्तर 28 सेमी घटकर 158.10 मीटर हो गया है। इसलिए परौर क्षेत्र में रामगंगा तेजी से सिमट रही है। पीलीभीत के पास ड्यूनी डैम से रविवार शाम भारी मात्रा में निकले पानी से गर्रा का जलस्तर 1.20 मीटर बढ़कर 146.40 मीटर हो गया। बारिश के असर से खन्नौत भी 40 सेमी बढ़कर 142.95 मीटर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed