फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The water level of the Ganga rose by 15 cm.

Shahjahanpur News: गंगा का जलस्तर 15 सेमी बढ़ा

Sat, 08 Aug 2026 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The water level of the Ganga rose by 15 cm.
मिर्जापुर क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबी फसल। संवाद
शाहजहांपुर। कलान तहसील से होकर निकली गंगा में जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 15 सेमी बढ़कर 143.05 मीटरगेज हो गया। इस बीच, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने सिंचाई विभाग शारदा नहर खंड के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बृहस्पतिवार की रात बिजनौर के मध्य गंगा बैराज से दो लाख 12 हजार 680 क्यूसेक पानी की निकासी संबंधी सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों सहित सभी बाढ़ चौकियों के कर्मचारियों को राहत और बचाव कार्य के लिए दोबारा सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

अभी गंगा में जनपद की सीमा से बारिश समेत वह पानी आगे बढ़ रहा है जो दो दिन पहले तक बैराजों से पास किया गया है। बिजनौर के बैराज से पास किया गया पानी आधी रात के बाद से शनिवार को सुबह तक यहां पहुंच जाएगा। फिलहाल, गंगा खतरे के निशान से 60 सेमी नीचे बह रही है।
विज्ञापन

प्रशासन का मानना है कि बैराज से पास किए गए पानी के प्रभाव से भैंसार ढाई घाट तटबंध क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगभग 50 सेमी बढ़कर खतरे के निशान के निकट पहुंच सकता है। एडीएम का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के कारण रामगंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है और उससे कलान और जलालाबाद तहसील क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि बाढ़ के हालात में किसी भी अप्रिय घटना से बचाव और जन-धन की सुरक्षा के लिए सीएमओ के अलावा कलान के एसडीएम, सीओ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और सिंचाई तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने तटीय और दूब क्षेत्रों में लगातार निगरानी के साथ मुनादी के जरिये जन सामान्य को सतर्क करने के निर्देश दिए हैं।

000
रामगंगा तीन सेमी घटने के बावजूद चार दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा बरकरार
शाहजहांपुर/परौर। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार को सुबह प्राप्त सूचनाओं के अनुसार फर्रुखाबाद जिले की सीमा पर स्थित जनपद के डबरी घाट में रामगंगा का जलस्तर बीते 24 घंटे में तीन सेमी कम होकर 134.38 मीटरगेज हो गया। हालांकि, रामगंगा अभी खतरे के निशान से 2.92 मीटर नीचे बह रही है, लेकिन जैतीपुर, जलालाबाद और परौर से लेकर अल्हागंज क्षेत्र तक नदी के दोनों तटों पर बसे करीब चार दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed