फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The villagers stopped the construction of the drain and chased away the workers.

Shahjahanpur News: ग्रामीणों ने नाली का निर्माण कार्य रोककर मजदूरों को भगाया

Sun, 14 Dec 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The villagers stopped the construction of the drain and chased away the workers.
बंडा। रामपुर हीरा गांव में शनिवार को सुबह ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा नाली का निर्माण गांव के कुछ लोगों ने गुणवत्ताहीन और नियमविरुद्ध बताकर रुकवा दिया। साथ ही मजदूरों से फावड़े छीनकर उनसे गाली गलौज की और उन्हें भगा दिया। इस मामले में निर्माण कार्य करा रहे ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव चिल्हौटा निवासी ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रामपुर हीरा गांव में नाली निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे हैं। शनिवार को नाली निर्माण कार्य के दौरान गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों और राज मिस्त्री से गाली गलौज की और उनके फावड़े छीनकर फेंक दिए। उन्हाेंने नाली का निर्माण कार्य बंद कराने वालों पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी और जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed