फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The villagers are angry, the family of darinda was exiled

गुस्से में हैं ग्रामीण, दरिंदे के परिवार का किया बहिष्कार

Sat, 31 Oct 2020 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
The villagers are angry, the family of darinda was exiled
शाहजहांपुर। सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद से ग्रामीण बेहद गुस्से में हैं। गांव वालों ने दरिंदे के परिवार का बहिष्कार करने का निर्णय किया है। गुस्साए लोग आरोपी के घर हमला न कर दें इसको लेकर गांव में पुलिस तैनात है। शुक्रवार को दिनभर गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

खुदागंज इलाके में रहने वाली सात साल की बच्ची बृहस्पतिवार शाम अपनी बड़ी बहन के साथ खेत पर धान की बालियां बीनने गई थी। बड़ी बहन की उम्र करीब दस साल होगी। वहां उसी गांव का 16 वर्षीय किशोर पहले से मौजूद था, जिसने गन्ना खिलाने का बहाना करके बच्ची को बुलाने की कोशिश की। मना करने पर आरोपी बच्ची को खींचकर गन्ने की फसल के बीच ले गया और दरिंदगी की। बच्ची के चिल्लाने पर उसके मुंह में गन्ना ठूंस दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। गुस्साए लोगों ने आरोपी किशोर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर खुदागंज थाने गए। वहां से बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया गया। आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित बच्ची कक्षा दो की छात्रा है। शुक्रवार को ग्रामीण बेहद गुस्से में नजर आए। उनका कहना है कि इस तरह की वारदात पहले कभी गांव में नहीं हुई। ग्रामीणों ने अपने घर आरोपी के परिजन के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शुक्रवार को गांव का कोई आरोपी के घर की तरह झांका तक नहीं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वकार अहमद खां ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। शनिवार को उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

घरों में दुबके रहे बच्चे
इस वारदात के बाद से लोग अपने बच्चों को लेकर खासे गंभीर है। शुक्रवार को किसी ने अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। खासकर महिलाएं इस बात से आशंकित थे कि उनके बच्चे को कहीं कोई नुकसान न पहुंचा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल पहले आकर बसा था आरोपी का परिवार
आरोपी के पिता मूलरूप से तहसील तिलहर के गांव हसनापुर के रहने वाला है। उसका आचरण ठीक न होने के बीच से उसे 15 साल पहले वहां के ग्रामीणों ने निकाल दिया था। इसके बाद आरोपी का पिता परिवार सहित खुदागंज इलाके में आकर रहने लगा।

पिता ने दो सप्ताह पहले काट दी थी ग्रामीण की नाक
दो सप्ताह पहले आरोपी के पिता का गांव के युवक से विवाद हो गया था। इस पर आरोपी के पिता ने धारदार चीज मारकर उसकी नाक काट दी थ। पीड़ित ने थाना खुदागंज में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने फैसला करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed