{"_id":"6aac403702367049cd0a323a","slug":"the-victim-sat-at-the-circle-officers-co-office-for-four-hours-before-her-statement-was-recorded-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-184922-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीओ कार्यालय में चार घंटे बैठी पीड़िता तब दर्ज हुए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीओ कार्यालय में चार घंटे बैठी पीड़िता तब दर्ज हुए बयान
विज्ञापन
खुटार। दरोगा के धमकी देने के मामले में गांव महुआ मुवलिक मैनिया निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी हरविंदर कौर के बयान दर्ज किए गए। पीड़िता का आरोप है कि जिस दरोगा ने उनको धमकी दी है, उसके सामने ही बयान दर्ज किए गए। पीड़िता के मुताबिक, चार घंटे बैठाने के बाद बयान दर्ज किए गए।
हरविंदर कौर ने बताया कि उन्होंने मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर दरोगा पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। एसपी को पत्र देने की जानकारी होने पर दरोगा ने घर आकर पति को थाने नहीं भेजने पर बच्चों को पकड़कर थाने ले जाने की धमकी दी। इसकी भी शिकायत उन्होंने की है।
बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय से कॉल कर उनसे मामले की जानकारी ली गई। इसके बाद सीओ कार्यालय से बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया। वह सुबह 10:30 पर सीओ कार्यालय पहुंचीं, लेकिन चार घंटे तक बिठाने के बाद बयान दर्ज किए गए। महिला के मुताबिक, दरोगा ने अपनी गलती मानने के बजाय महिला से कहा कि गुस्से में इतना कुछ तो पुलिस बोल ही देती है।
विज्ञापन
हरविंदर कौर ने मामले में कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री के यहां पेश होने की बात कही है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला के बयान देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। संवाद