फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Vice-Chancellor stated that there is a need to conduct research that is useful to society and employment-oriented.

Shahjahanpur News: कुलपति ने कहा-समाज के लिए उपयोगी व रोजगारोन्मुख शोध करने की जरूरत

Tue, 30 Jun 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The Vice-Chancellor stated that there is a need to conduct research that is useful to society and employment-oriented.
स्वामी शुकदेवानंद यूनिवर्सिटी में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते कुलपति प्रो.पीबी सिंह। स्रोत
शाहजहांपुर। कुलपति प्रो.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को उद्योगों की वास्तविक समस्याओं का अध्ययन कर समाज उपयोगी और रोजगारोन्मुख शोध करने की जरूरत है।
विज्ञापन

वह स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय की ओर से आयोजित ‘औद्योगिक सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करना’ विषयक कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को औद्योगिक सर्वेक्षण रिपोर्ट बनाने की व्यावहारिक तकनीकों से परिचित कराना है।
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के वाणिज्य विभाग के सह आचार्य केके वर्मा और गलगोटियाज विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के व्यवसाय अध्ययन विभाग की सहायक आचार्य जागृति गुप्ता ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने प्रश्नावली निर्माण, समंक संग्रह, विश्लेषण और रिपोर्ट लेखन की तकनीकों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि रिपोर्ट का शीर्षक और कार्य धरातल स्तर पर होना चाहिए। जिससे समाज को लाभ मिले। वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में बीकॉम फाइनेंस की मेधावी छात्रा जाह्नवी शुक्ला, रिद्धिमा मल्होत्रा, परी दीक्षित, टिसका गुप्ता, प्रियांशी और छात्र विनायक खन्ना को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बृजलाली चौबे के संचालन में हुए कार्यक्रम में साक्षी वर्मा, साक्षी गुप्ता भी मौजूद रहीं। आभार संतोष प्रताप सिंह ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed