फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'The unity of Hindu society will protect the religion and lead to the upliftment of the nation.'

Shahjahanpur News: ‘हिंदू समाज की एकजुटता से होगी धर्म की रक्षा और राष्ट्र का उत्थान’

Sun, 08 Feb 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
'The unity of Hindu society will protect the religion and lead to the upliftment of the nation.'
जलालाबाद के गांव खंडहर में हिंदू सम्मेलन में संबो​धित करते सह प्रांत प्रमुख वीरेंद्र मिश्र। स्र
जलालाबाद। खंडहर गांव में संत त्यागी जी महाराज हिंदू कल्याण समिति की ओर से शनिवार को हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता तथा कुटुंब प्रबोधन के सह प्रांत प्रमुख वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि हिंदू समाज के एकजुट रहने से ही राष्ट्र का उत्थान और धर्म की रक्षा हो सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकसित भारत की कल्पना को साकार करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। महिलाएं बच्चों को शिक्षित व संस्कारवान बनाएं। देश की विघटनकारी शक्तियों को मुहतोड़ जवाब देने के लिए पूरे समाज को एकजुटता से कार्य करना होगा। इस मौके पर संत श्रद्धानंद पुरी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

मंच पर संघ के विभाग कार्यवाह अनिल सिंह, खंड नगर प्रचारक रोहित, सह जिला बौद्धिक प्रमुख माधव शुक्ला आदि मौजूद रहे। विश्वनाथ प्रताप सिंह की अध्यक्षता और माधव के संचालन में हुए सम्मेलन के प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वागत गीत सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर रुद्र प्रताप सिंह, रामवीर सिंह, कृष्ण गोपाल सिंह, रामसेवक मिश्रा, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सामाजिक एकता और उसमें मातृ शक्ति की सकारात्मक भूमिका पर डाला प्रकाश
जैतीपुर । गढ़िया रंगीन में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदू सम्मेलन में सामाजिक एकता और उसमें मातृ शक्ति की सकारात्मक भूमिका पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता सुरभि राठौर ने समाज को एकजुट करने में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। अर्पित भामाशाह ने विकसित भारत और चुनौतियां विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रभात सहाय ने संघ के राष्ट्रहित के क्रियाकलाप बताए। देव धाम नौसेरा के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यदेव महाराज ने हिंदुत्व की रक्षा के लिए हिंदुओं को जागृत करने पर जोर दिया। इस दौरान संघ की खंड कार्यवाह ज्योति यादव, अनमोल, अगरपाल, संजीव, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

000
हिंदू समाज की एकता पर बल
निगोही। रामलीला मैदान पर श्री बालाजी समिति की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने हिंदू समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि जिस दिन समाज से छुआछूत पूरी तरह समाप्त हो जाएगी, हिंदू समाज अत्यंत मजबूत बन जाएगा। ब्रह्मकुमारी संस्था की ज्योति ने कहा कि महिलाएं परिवार का संचालन करती हैं। इसलिए संघ के पांच परिवर्तन लाने के संकल्प को पूरा करने में महिलाएं अपनी अहम भूमिका निभाएं। सम्मेलन में संत सत्यपाल पांडेय, शिव कुमार यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए। भूधर लाल वर्मा की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में विधायक सलोना कुशवाहा, आयोजक भूपेंद्र सिंह, विनय सिंह, राजीव वर्मा, अभिनव कुमार, अमित कुमार, सुमित सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed