{"_id":"6935c1689cb280b6f70b3436","slug":"the-truck-collided-with-a-tree-while-trying-to-avoid-hitting-a-tractor-trolley-the-driver-succumbed-to-his-injuries-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-159672-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने की कोशिश में पेड़ से टकराया ट्रक, परिचालक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने की कोशिश में पेड़ से टकराया ट्रक, परिचालक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
अनुज शर्मा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। शामली जिले की कोतवाली क्षेत्र के झाल गांव निवासी ट्रक के परिचालक 32 वर्षीय अनुज शर्मा शनिवार रात हरदोई जिले के जहानीखेड़ा में हादसे में घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अंकित ने बताया कि बड़े भाई अनुज शर्मा ट्रक पर परिचालक थे। शुक्रवार की शाम ट्रक में प्लाई लादकर चालक के साथ निकले थे। शनिवार रात करीब दस बजे हरदोई जिले के जहानीखेड़ा गांव के पास गलत दिशा में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।
चालक ने कूदकर जान बचा ली। केबिन में फंसने से अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी गुड़िया बेसुध हो गईं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि हादसा हरदोई जिले में हुआ है।
विज्ञापन
--
भैंस से टकराई बाइक, बुजुर्ग महिला की मौत
शाहजहांपुर। 23 दिन पूर्व हुए हादसे में घायल तिलहर के चक बरैंचा गांव निवासी 60 वर्षीय गीता देवी की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के बेटे विपिन कुमार ने बताया कि 23 नवंबर को उसकी शादी थी। 14 नवंबर की दिन में करीब दो बजे अपनी मां गीता देवी के साथ कांट के औधापुर निवासी मामा सत्यपाल के घर निमंत्रण देने जा रहे थे। राजनपुर गांव के पास अचानक सड़क पर आई भैंस से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक से गिरी मां को गंभीर चोटें आईं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह गीता देवी ने दम तोड़ दिया। विपिन कुमार ने बताया कि शादी के कार्ड बटने की वजह से कम रिश्तेदारों काे बुलाकर कार्यक्रम कर लिया गया। संवाद