फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Transport Corporation has geared up for the candidates coming and going for the exam

Shahjahanpur News: परीक्षा में आने-जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए परिवहन निगम ने कमर कसी

Mon, 01 Sep 2025 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The Transport Corporation has geared up for the candidates coming and going for the exam
शाहजहांपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा छह व सात सितंबर को जनपद के 21 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 38 हजार 16 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी को शुरू कर दिया है। आने व जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान दो दिन तक शहर में अतिरिक्त भीड़ रहेगी। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए आजमगढ़ से 19 हजार, आंबेडकर नगर से 36 सौ, लखीमपुर से 36 सौ परीक्षार्थी आएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह 15 हजार अभ्यर्थी मेरठ और 72 सौ अभ्यर्थी बरेली जाएंगे। दो दिन तक अभ्यर्थियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखकर व्यवस्था को संभालने के लिए परिवहन निगम को जिम्मेदारी दी गई है। इनके आने और जाने के लिए पर्याप्त बसों के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। बसें पर्याप्त संख्या में होने के चलते दिक्कत नहीं आएगी। प्रत्येक रूट के लिए बसों को लगाकर व्यवस्था को संभाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed