{"_id":"67705437af4dca35560f75d4","slug":"the-thieves-took-away-the-goods-recovered-from-the-theft-four-months-ago-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-134491-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चार माह पूर्व चोरी में बरामद हुआ माल फिर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चार माह पूर्व चोरी में बरामद हुआ माल फिर ले गए चोर
Sun, 29 Dec 2024 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
रोजा के गांव पिपरिया में इसी ओखली के नीचे दबा माल चोर ले गए। स्रोत : जागरूक पाठक
रोजा। गांंव पिपरिया सड़क के एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर वहां से लाखों का माल जेवर समेट ले गए। खास यह है कि चोर धान कूटने वाली सीमेंटेड ओखली के नीचे जमीन में दबाकर रखा गया वह माल भी चोरी कर ले गए, जो गत अगस्त में हुई चोरी के बाद पुलिस ने बरामद कर मकान मालिक को सौंपा था।
जलालाबाद क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी रामबाबू ने वर्ष 2017 में पिपरिया सड़क में मकान बनवाया था। इस मकान में उनका पुत्र भूपेंद्र अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। गत 10 अगस्त को पति-पत्नी को बंधक बनाकर चोर लाखों का माल चोरी कर ले गए थे। बाद में पुलिस ने घटना का खुलासा कर माल बरामद कर लिया था। बरामद माल गत छह सितंबर को कोर्ट के द्वारा मकान मालिक को सौंप दिया गया था। यह माल रामबाबू ने अपने घर के बरामदे में एक सीमेंटेड ओखली के नीचे गड्ढा खोद कर दबा दिया था।
रामबाबू ने पुलिस को बताया कि बाद में वह परिवार सहित अपने गांव चले गए। शुक्रवार की शाम गांव के लोगों ने फोन कर उन्हें बंद मकान में चोरी होने की सूचना दी। उस वक्त वह अपने खेत में फसल को पानी लगा रहे थे। सूचना पाकर वह पिपरिया सड़क अपने घर आए और अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा पड़ा हुआ था। ओखली खुदी हुई और कमरों व बक्साें के ताले टूटे थे। कपड़ों समेत जमीन के अंदर रखा माल गायब था। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।