{"_id":"68b9da804ace19b5cb041df9","slug":"the-thief-took-away-the-bike-right-in-front-of-the-shopkeeper-shahjahanpur-news-c-4-bly1040-718686-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दुकानदार के सामने से ही बाइक उठा ले गया उचक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दुकानदार के सामने से ही बाइक उठा ले गया उचक्का
विज्ञापन
मैलानी। नगर के बाइपास तिराहे के पास खड़ी फास्टफूड विक्रेता की बाइक बृहस्पतिवार को उसके सामने से ही एक उचक्का लेकर रफूचक्कर हो गया। लोगों ने कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन जंगल के पास उचक्का बाइक समेत आंखों से ओझल हो गया।
जनपद शाहजहांपुर के कस्बा खुटार के मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी करन गुप्ता बाइपास तिराहे के पास फास्ट फूड का ठेला लगाता है। उसकी एचएफ डीलक्स बाइक ठेले के सामने खड़ी थी। दोपहर लगभग दो बजे एक युवक उसकी बाइक लेकर खुटार मार्ग पर भाग गया। यह देख करन ने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने बाइक से उस उचक्के का पीछा किया, लेकिन बैरियर के आगे जंगल के पास उचक्का बाइक सहित पीछा करने वालों की आंखों से ओझल हो गया। करन ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। संवाद