फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The thief entered the bank wearing a mask, searched the cupboard

नकब लगाकर बैंक के अंदर घुसा चोर, अलमारी खंगाली

Wed, 11 May 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
The thief entered the bank wearing a mask, searched the cupboard
मीरानपुर कटरा में बैंक ऑफ बड़ौदा में लगा नकब - फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा। स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रविवार रात चोरों ने नकब लगा दिया। बैंक के सहायक आफीसर के केबिन के पास नकब लगाने के बाद एक चोर अंदर प्रवेश कर गया। चोर ने अलमारी को खंगाला। फाइलें भी अलमारी से निकाल कर फेंक दीं। सीसीटीवी में करीब सवा घंटे तक उसकी सक्रियता दिखी है। हालांकि, बैंक से उसे खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

रविवार रात 3.25 बजे चोरों ने बैंक की दक्षिण दीवार के आठ फुट ऊपर केबिन में नकब लगा दी। एक चोर ने बैंक के अंदर प्रवेश किए। हालांकि माना जा रहा है कि चोर एक से अधिक होंगे। बैंक में आते ही चोर ने सबसे पहले ग्लब्स पहने। उसने अलमारी को खोला और फाइलों को निकालकर फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज में वह स्टोर रूम के पास भी घूमता दिख रहा है। चूंकि, स्ट्रांग रूम लॉक था, जिसके चलते चोर के हाथ कुछ नहीं लगा। सुबह चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक के अधिकारियों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिखाई। मैनेजर वाईके सिंह ने बताया कि बैंक में किसी तरह कोई नुकसान नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीढ़ी लगाकर लगाया नकब
-चोरों ने सीढ़ी लगाकर नकब लगाया था। बताते हैं कि स्टेट बैंक के पास सीढ़ी सुबह पड़ी मिली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 3.25 बजे चोर ने बैंक में प्रवेश किया चोर सुबह करीब पांच बजे बाहर निकला।
पुलिस गश्त पर उठे सवाल
-कटरा में पुलिस की गश्त के दावे मुख्य सड़क पर बैंक में नकब लगने से हवाई साबित हुए। नकब लगाने के बाद करीब सवा घंटे तक चोर बैंक के अंदर घूमता रहा। माना जा रहा है जिस तरह से नकब लगाई गई, ऐसे में चोर एक नहीं बल्कि कई रहे होंगे। चोर नकब लगाकर मौके से भाग गए और पुलिस को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है।
-बैंक में नकबजनी करने वालों की गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज में कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संजीव कुमार वाजपेयी

कटरा में नकबजनी के बाद जागी पुलिस, शुरू की बैंकों की चेकिंग
शाहजहांपुर। कटरा में बैंक ऑफ बड़ौदा में नकबजनी के बाद जागी पुलिस ने जनपद में चेकिंग अभियान चलाया।
एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सीओ के नेतृत्व में थाना व चौकी प्रभारियों ने क्षेत्र की बैंकों की चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। बैंकों में बिना काम के भीड़ लगाए लोगों को चेतावनी दी गई। पुलिस ने बैंक में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। शाखा प्रबंधक से वार्ता करने के बाद बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed