फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The temperature crossed 40, the heatwaves started scorching

Shahjahanpur News: पारा 40 पार, झुलसाने लगे लू के थपेड़े

Fri, 25 Apr 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The temperature crossed 40, the heatwaves started scorching
राजकीस मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद
शाहजहांपुर। दिन का पारा 40 के पार पहुंच चुका है। लू के थपेड़े झुलसा रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी तापमान में वृद्धि होगी। साथ ही सामान्य से तेज हवा चलने के भी आसार हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से ही इतनी तेज धूप हो गई कि सड़क पर निकलना तक कठिन हो गया। 11 बजे के बाद तेज गर्म हवाओं से अंधड़ उठने लगा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा जैसा पसर गया। लोग जरूरी कामों से ही बाहर निकल रहे थे। थोड़ी देर धूप में रहने पर लोगों को दिक्कत महसूस होने लगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से 10 से 15 किमी तेज गति से गर्म हवा चली। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब आठ मिलीबार गिरा हुआ है। इससे हल्के बादल रहने की संभावना है। आर्द्रता 20 प्रतिशत रही। इससे हवा में नमी की मात्रा कम हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार होने की संभावना है। लू का प्रकोप और बढ़ेगा व सामान्य से तेज हवा चलेगी।
-----
बीमारियों ने पकड़ी रफ्तार... अस्पतालों में भीड़




शाहजहांपुर। लू और झुलसाने वाली गर्मी ने तबीयत बिगाड़नी शुरू कर दी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोजाना डायरिया और बुखार के मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1507 पर्चे बनाए गए। बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी-दस्त की शिकायत अधिक पाई गई। ट्राॅमा सेंटर की बात करें तो बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक करीब 52 मरीज भर्ती हुए। 20 अप्रैल को 102 मरीज, 21 अप्रैल को 139 मरीज, 22 अप्रैल को 147 मरीज, 23 अप्रैल को 129 मरीज भर्ती हुए हैं। हीट स्ट्रोक वार्ड में अभी तक कोई मरीज भर्ती नहीं है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉ. अनुराग पाराशर ने बताया कि तीखी धूप के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। तेज धूप में घर से न निकलें। यदि निकलना जरूरी ही है तो शरीर ढककर रखें। धूप बच्चों की सेहत पर विपरीत प्रभाव डालती है। बताया कि अगर तबीयत खराब लगे तो शरीर को ठंडे पानी से खूब पोंछे, ओआरएस घोल लें। संभव हो तो पानी को उबालकर ठंडा करने के बाद पीयें।
-------------

ये बरतें सावधानी

- नारियल पानी, छाछ, लस्सी, जूस, शिकंजी, नीबू पानी खूब पीएं।
- चिकनाईयुक्त, मसालेदार, जंक फूड के साथ बाहर के खाने से बचें।

- भोजन में हरी सब्जी, सलाद, दाल का उपयोग अधिक करें।
- धूप में जाते वक्त चश्मा, छाता, टोपी का इस्तेमाल करें।
- पूरी बाजू के कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
(जैसा कि डॉ. अनुराग पाराशर ने बताया)

राजकीस मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद

राजकीस मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed