फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The team continued searching for the teenager and the youth who drowned in the Garra river on the second day as well

Shahjahanpur News: गर्रा नदी में डूबे किशोर और युवक की तलाश में दूसरे दिन भी जुटी रही टीम

Sat, 09 Aug 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The team continued searching for the teenager and the youth who drowned in the Garra river on the second day as well
गर्रा नदी पुल पर भीड़ देख रुके वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स्रोत: वीडियो ग्रेब - फोटो : बस की खिड़की से चढ़ती युवती। संवाद
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी में शुक्रवार शाम डूबे युवक की तलाश में दिनभर पीएसी व एसडीआरएफ की टीम तलाश करती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, दूसरी ओर थाना सदर बाजार क्षेत्र के निजामपुर गांव में डूबे किशोर का भी कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब सात बजे गर्रा नदी पुल से चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी 32 वर्षीय अमित कश्यप ने छलांग लगा दी थी। इससे पूर्व उसने अजीजगंज डैम से कूदने की कोशिश की थी, लेकिन उसका भाई उसे पकड़कर घर ले आया था।
विज्ञापन

कुछ देर बाद खाना खाने के लिए भाई से 100 रुपये लेकर घर से निकला और पुल से नदी में छलांग लगा दी। शनिवार सुबह से ही परिजन गर्रा नदी पर स्थानीय लोगों के साथ पहुंच गए। आवागमन शुरू होते ही लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई और पुल के पास जाम जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हटाया। साथ ही नदी में बढ़े जलस्तर को लेकर सभी को नदी के पास जाने से रोका। कुछ लोग नाराज भी हुए, लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत किया। इस बीच पहुंची एसडीआरएफ व पीएसी टीम दिनभर युवक की नदी में तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
वहीं दूसरी ओर थाना सदर बाजार क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी 17 वर्षीय दीपक गर्रा नदी में किसी तरह गिरकर डूब गया था। उसका भी कुछ पता नहीं चला। गोताखोर व स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे रहे।


--
वित्तमंत्री ने परिजनों को दिलासा दी
शनिवार सुबह करीब दस बजे गर्रा पुल पर लगी भीड़ को देखते ही वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना का काफिला रुक गया। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने भीड़ की वजह पूछी तो पता चला कि एक युवक गर्रा नदी में डूब गया है। उन्होंने परिवार वालों को दिलासा देते हुए खुद फोन से अधिकारी से बात की। युवक को तलाशने के निर्देश दिए

गर्रा नदी पुल पर भीड़ देख रुके वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स्रोत: वीडियो ग्रेब

गर्रा नदी पुल पर भीड़ देख रुके वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स्रोत: वीडियो ग्रेब- फोटो : बस की खिड़की से चढ़ती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed