फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The supporters demonstrated against the deteriorating law and order

बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Oct 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
The supporters demonstrated against the deteriorating law and order
शाहजहांपुर। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने खिरनी बाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेश राजेश कुमार को दिया गया। प्रदर्शन के दौरान रोड पर भीड़ होने से जाम लग गया।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता सोमवार को जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में खिरनीबाग चौराहे पर एकत्र हुए। जहां पर प्रदर्शन करते हुए सभी धरने पर बैठ गए। जिससे कुछ देर के लिए चौराहे पर जाम लग गया। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने दूसरी ओर से वाहनों को निकलवा कर जाम खुलवाया। धरना स्थल पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के चलते बलिया जिले में प्रशासनिक अधिकारियों के सामने जयप्रकाश पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसानों के धान का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न मिलना और सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं पर पुलिस द्वारा फर्जी अभियोग दर्ज कर उत्पीड़न जाना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एमएलसी अमित यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछले गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हुआ है। पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को मजदूरों, किसानों व गरीबों की कोई परवाह नहीं है। जिला महासचिव रणंजय यादव ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान और मजदूर विरोधी बताया। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि बेगुनाह ब्राह्मणों की हत्या हो रही है। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर प्रदेश की भाजपा सरकार को हटा देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव, प्रदीप पांडे, अब्दुल कादिर खान, गायत्री वर्मा, मोहम्मद नसीम खान, सैय्यद रिजवान अहमद, नवनीत यादव, संजीव वर्मा, विजय सिंह, मिश्री लाल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed