फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The sun rained fire throughout the day, the temperature rose by 3.8 degrees

सूरज ने दिन भर बरसाई आग, 3.8 डिग्री उछला पारा

Thu, 02 Jun 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The sun rained fire throughout the day, the temperature rose by 3.8 degrees
शाहजहांपुर में भीषण गर्मी के कारण कचहरी चौराहा के पास सूखा पड़ा पेड़ । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बादल छाए होने से रात में उमस ने तेवर दिखाए तो न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। बुधवार को सूर्योदय के बाद तक धुंध छाई रही, लेकिन बाद में धूप निकली तो सूरज ने आग बरसानी शुरू कर दी और दिन मेें अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री बढ़कर 42.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

इससे पहले 29 व 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। बाद में बूंदाबांदी से वातावरण में नमी बढ़ी तो थर्मामीटर का पारा भी करीब पांच डिग्री नीचे चला गया। इधर, दो दिन से तेज धूप निकलनी शुरू हुई तो गर्मी फिर से प्रचंड रूप दिखाने लगी। यही नहीं, तेज धूप से आर्द्रता भी घटकर 28 प्रतिशत के न्यूनतम स्तर पर आ गई है।
विज्ञापन

इस वजह से दिन में ठंडक देती रही हवा ने शुष्क होकर जनजीवन को झुलसाना शुरू कर दिया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार वायुदाब में भारी गिरावट को देखते बृहस्पतिवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे, लेकिन अभी बूंदाबांदी की संभावना नहीं होने से गर्मी का प्रकोप बढ़ने के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed