{"_id":"62475394629e66132a59769e","slug":"the-students-saw-the-live-telecast-of-the-discussion-program-on-the-examination-shahjahanpur-news-bly4800595187","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने देखा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने देखा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
विज्ञापन
परीक्षा पर चर्चा के लाइव कार्यक्रम को टीवी पर देखती सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं ।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तनाव से दूर रहने के टिप्स छात्र-छात्राओं को दिए। उन्होंने शुक्रवार दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इसका सीधा प्रसारण स्कूल-कॉलेजों में प्रोजेक्टर व टीवी स्क्रीन पर छात्र-छात्राओं को दिखाया गया।
जीएफ कॉलेज के कमेटी हॉल में प्रोजेक्टर पर कार्यक्रम दिखाया गया। कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद तारिक के साथ प्रवक्ता और छात्र-छात्राओं ने प्रसारण देखा। छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर प्रधानमंत्री ने उनकी जिज्ञासा शांत की। प्रसारण की समाप्ति के बाद कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि परीक्षा के दौरान अधिकतर छात्र-छात्राएं तनावग्रस्त रहते हैं, जिसके कारण परीक्षा में उनका प्रदर्शन प्रभावित हो जाता है।
ऐसे में प्रधानमंत्री का सकारात्मक संदेश उन्हें नई ऊर्जा देता है। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम को छात्राओं ने देखा। छात्राओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए सुझावों को अपनाकर परीक्षा के दौरान के भय को कम करेंगे। एसएस कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज में भी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन
डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, केवी-1 व 2, नवोदय, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, डॉन एंड डोना कान्वेंट, एसएसएमबी आदि स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को देखा और उनके भाषण को सुना। इस दौरान स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्टाफ भी मौजूद रहा।