{"_id":"6940640124335633b80c70ad","slug":"the-student-accused-the-manager-of-molestation-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-787404-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छात्रा ने प्रबंधक पर लगाया छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छात्रा ने प्रबंधक पर लगाया छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन
रोजा। एक गांव की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा ने निजी स्कूल के प्रबंधक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छात्रा ने पुलिस को बताया है कि वह गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। 13 दिसंबर की दोपहर अपनी सहेली के साथ स्कूल में थी। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक ने उसे सहेली के साथ अपने कार्यालय में बुलाया और गेट व खिड़की बंद कर दी। आरोप है कि प्रबंधक ने उसके साथ छेड़खानी की। तभी शोर मचाने पर सहेली ने दौड़कर गेट खोल दिया। घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई।
वहीं, परिजनों के साथ थाने पहुंची छात्रा ने पुलिस को पूरी बात बताई। कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद