फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The story of the friendship between Lord Krishna and Sudama was narrated.

Shahjahanpur News: भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया

Mon, 02 Feb 2026 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The story of the friendship between Lord Krishna and Sudama was narrated.
कौढ़ा गांव के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के लिए उप​स्थित श्रद्धाल
कुर्रियाकलां। पल्हौरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथा व्यास पं. छत्रपाल मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। सुदामा की विपन्नता का वर्णन सुनकर तमाम श्रद्धालु भावुक हो उठे। कथा व्यास ने कहा कि सुदामा और श्रीकृष्ण सांदीपनि मुनि के आश्रम में सहपाठी थे। अत्यधिक गरीबी के कारण सुदामा की पत्नी ने उन्हें अपने मित्र श्रीकृष्ण के पास जाने के लिए कहा। श्रीकृष्ण ने सुदामा को अपने सिंहासन पर बैठाकर उनके पैर धोए और बाद में उनके मुट्ठी भर चावल के बदले उन्हें धन-धान्य से परिपूर्ण कर दिया। कथा के अंत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा ने कथा व्यास सहित आयोजकाें को श्रीराधा-कृष्ण का चित्र भेंटकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर अश्वनी शुक्ला, श्यामबरन मिश्रा, गोपाल त्रिवेदी, चेतराम कुशवाहा, शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

------
भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया मनोहारी वर्णन
कुर्रियाकलां। कौढ़ा गांव के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथा व्यास पं. राहुल कृष्ण दीक्षित ने भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मथुरा के राजा कंस ने मायावी राक्षसी पूतना को भगवान श्रीकृष्ण का वध करने का काम सौंपा। श्रीकृष्ण ने उसके प्राण हर लिए और उसे मोक्ष प्रदान किया। कथा श्रवण में अनमोल पाठक, शिखर मिश्रा, प्रियम त्रिवेदी, विनीत कुमार, राकेश आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पर भंडारे का आयोजन
जलालाबाद। नौसारा लहसड़ी में देवभूमि योग साधना आश्रम के श्री देवनारायण मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को विश्राम होने पर सोमवार को भंडारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कथा व्यास पंडित अतुल तिवारी ने श्रद्धालुओं को कंस वध और भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी के विवाह के प्रसंग सुनाकर भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि अत्याचार बढ़ने पर भगवान स्वयं अवतरित होकर आतताइयों का सर्वनाश करके धर्म की स्थापना करते हैं। इस मौके पर देव नारायण मंदिर के महंत स्वामी सत्यदेव महाराज से कई श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ली।

कथा के विश्राम के बाद सोमवार को कन्या भोज और भंडारा आयोजित किया गया। दोपहर से शाम तक चले भंडारे में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में महिपाल सिंह, विजयपाल, रामपाल, राजेंद्र लाला, श्यामलाल, रामनिवास सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद
---------------------------

कौढ़ा गांव के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के लिए उपस्थित श्रद्धाल

कौढ़ा गांव के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के लिए उपस्थित श्रद्धाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed