{"_id":"67006657f9ccacde23032bb4","slug":"the-sound-of-firecrackers-from-bullet-bike-was-heavy-challan-of-ten-thousand-rupees-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-128571-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज पड़ी भारी, दस हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज पड़ी भारी, दस हजार का चालान
Sat, 05 Oct 2024 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां से खुटार मार्ग पर हुड़दंग मचाते हुए बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस सक्रिय हो गई। बाइक के नंबर के आधार पर दस हजार रुपये का चालान किया गया। दूसरी ओर चार सौ वाहनों का चालान और चार वाहनों को सीज किया है।
खुटार मार्ग पर बुलेट बाइक सवार युवक मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। उसकी बाइक से पटाखे की आवाज निकल रही थी। वीडियो के वायरल होने के साथ शाहजहांपुर पुलिस को ट्वीट किया। इसके बाद यातायात प्रभारी बाल किशन यादव ने बाइक नंबर के आधार पर दस हजार रुपये का चालान किया है। बाइक अमरीक सिंह निवासी जवाहर कॉलोनी सेक्टर 22 फरीदाबाद के नाम पर पंजीकृत है। दूसरी ओर शुक्रवार को पूरे दिन चार सौ वाहनों का चालान किए गए। संवाद