{"_id":"6859a48a0412e57ed70ca507","slug":"the-shutter-of-a-jewelers-shop-was-uprooted-at-a-distance-of-five-hundred-meters-from-the-police-station-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-146588-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर सराफे की दुकान का शटर उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर सराफे की दुकान का शटर उखाड़ा
विज्ञापन
कांट में हाईवे पर चोरों ने शटर उखाड़ दिया। संवाद
कांट। कांट-जलालाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित तीन दुकानों को रविवार की रात चोरों ने निशाना बनाया है। दुकानों के शटर किनारे से उखाड़ने के बाद घुसे चोर अंदर से लाखों रुपये का माल समेटकर चले गए। मुख्य मार्ग पर चोरी की वारदात से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लग गया। एसपी के निर्देश पर खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अकब मस्जिद कांच निवासी ज्ञान प्रकाश ने कांट में हाईवे पर नबीदराज खां की दुकान किराये पर ले रखी है। दुकान में वर्षों से सराफे का काम करते हैं। रविवार रात दुकान बंद कर घर आ चले गए। आधी रात के बाद चोरों ने सराफा की दुकान का किनारे से शटर उखाड़ दिया और अंदर घुस गए।
चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। पड़ोस में नबीदराज खां के मेडिकल स्टोर से चोरों ने करीब 1500 रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसी रात में चोरों ने महुआ तिराहे के पास मोहल्ला पट्टी पूर्वी निवासी शहजाद की दुकान को शटर उखाड़ दिया। चोर यहां से कीमती मोबाइल और रिपेयरिंग के उपकरण चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
सुबह शटर टूटा देखकर पूरे कस्बे में चोरी की खबर फैली तो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने सराफा व्यापारी से पूछताछ की। पीड़ितों ने 15-15 हजार रुपये चोरी होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी गए माल की सूची तैयार कर रहे हैं। सीओ सदर प्रयांक जैन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी जुटाए हैं। एसओजी ने भी मौके पर जाकर जानकारी ली है।
-- -- -- -- -
कैमरों के तार काटे, फुटेज में नजर आए तीन लोग
सराफा व्यापारी ज्ञान प्रकाश ने अपनी दुकान में कैमरा लगा रखा है। उनके कैमरे के तार कटे होने की वजह से चोरों के चेहरे फुटेज में नहीं मिले हैं। नबीदराज के मेडिकल स्टोर में लगे कैमरे के तार भी चोरों ने काट दिए, लेकिन उनकी तस्वीर कैद हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि मेडिकल स्टोर के कैमरे में तीन लोग चेहरे पर रुमाल बांधे नजर आ रहे हैं। उसके बाद तार काटकर कैमरा ठप कर दिया। बताते हैं कि दुकान के पीछे कब्रिस्तान से चोर भागे हैं।
-- -- -- --
थाने से कुछ दूरी पर वारदात कर दी चुनौती
एक दिन पहले ही अपराध की समीक्षा बैठक में एसपी राजेश द्विवेदी ने हाईवे पर गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों को रोकने के लिए निर्देश दिए थे। उसके बाद भी चाेरों ने थाने से कुछ दूरी पर वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी गई। घटना के बाद गश्त पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।
-- -- -- -- -- -
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया है। इसमें एक प्रभारी व सात सदस्य हैं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी जुटाए हैं।
प्रयांक जैन, सीओ सदर