फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Shiva Mahapurana Katha imparts knowledge that guides life in the right direction.

Shahjahanpur News: जीवन को सही दिशा देने वाला ज्ञान देती है शिव महापुराण कथा

Sun, 24 May 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The Shiva Mahapurana Katha imparts knowledge that guides life in the right direction.
कांट। नए अस्पताल मार्ग के मैदान पर चल रही नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शनिवार को कथा व्यास पंडित राहुल कृष्ण दीक्षित ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि उनकी भक्ति करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं और उसे आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान शिवभक्ति, धर्म, सदाचार और मानव कल्याण से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि श्री शिव महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला ज्ञान का भंडार है। संवाद
विज्ञापन

----------------
दुर्गा जागरण से पहले धूमधाम से निकाली ज्वाला जी की शोभायात्रा

कांट। रामलीला मैदान पर होने वाले एक दिवसीय दुर्गा जागरण से पहले शनिवार को मां ज्वाला जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान शिव-पार्वती, श्री राधा-कृष्ण, मां वैष्णो देवी और गणेश जी की मूर्तियां सभी के लिए आकर्षण और श्रद्धा का केंद्र बनी रहीं। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए देर शाम रामलीला मैदान पहुंचकर विसर्जित हुई। इस दौरान सांसद अरुण सागर, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, भाजपा के युवा मंडल अध्यक्ष राजदीप शर्मा, कुलदीप आचार्य, ज्ञानेश त्रिवेदी आदि शोभायात्रा में शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed