फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The servant was sent to jail in connection with the theft at the jewelry shop.

Shahjahanpur News: सराफा दुकान में चोरी के मामले में नौकर को जेल भेजा

Tue, 06 Jan 2026 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The servant was sent to jail in connection with the theft at the jewelry shop.
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भरत। स्रोत: पुलिस
तिलहर। बिरियागंज बाजार स्थित सराफा दुकान से करीब 25 लाख रुपये के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी नौकर भरत को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पूछताछ के बाद पकड़े गए अन्य युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सीओ ज्योति यादव ने बताया कि गांव कमालपुर का भरत दातागंज के रहने वाले शैलेंद्र कुमार अग्रवाल की बिरियागंज में स्थित सराफा दुकान में 18 अक्तूबर से कार्यरत था। दुकान पर कार्य करते हुए उसने मालिक का विश्वास जीत लिया। इस दौरान उसने शौक पूरे करने के लिए दुकान से लगभग 25 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद भरत 26 दिसंबर को दुकान नहीं पहुंचा तब व्यापारी को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

व्यापारी शैलेंद्र ने तीन दिसंबर को करीब 180 ग्राम सोने के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो नौकर की संदिग्ध भूमिका सामने आई। पुलिस ने रविवार की देर रात करीब 02:05 बजे जैतीपुर तिराहा के पास से भरत को गिरफ्तार कर लिया। सोने की सात अंगूठी और दो चेन बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भरत अपने साथियों को घुमाने के लिए नैनीताल ले गया था। चोरी किए गए जेवरात उसने अलग-अलग स्थानों पर गिरवी रखे थे। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया सराफा की दुकान में चोरी के मामले में युवक के पास से माल बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed