{"_id":"690f94dc78a27e2d7b07ac17","slug":"the-search-for-the-landlady-and-three-others-continues-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-157209-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मकान मालकिन व तीन लोगों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मकान मालकिन व तीन लोगों की तलाश जारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देह व्यापार के मामले में मकान मालकिन समेत तीन लोगों की तलाश में पुलिस की टीमें जुट गईं हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
बृहस्पतिवार की शाम थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने टीम के साथ टाउन हॉल रोड स्थित एक बाइक एजेंसी के पीछे गली में मकान पर छापा मारा था। वहां थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर निवासी शिव कुमार, मोहल्ला गदियाना निवासी बंटी व चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी अध्ययन प्रताप सिंह के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार की दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने वहां से मोबाइल भी बरामद किए थे।
पूछताछ में पता चला कि मकान मालकिन, दीपक शुक्ला व एक अन्य महिला देह व्यापार कराते थे। प्रत्येक व्यक्ति से एक घंटे का 1500 रुपया लिया जाता था, लेकिन महिलाओं को एक हजार रुपया दिया जाता था। आसपास के लोग परेशान थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।