{"_id":"6a496259ce0724aaa50b50c4","slug":"the-sdm-sent-a-report-to-the-dm-regarding-irregularities-found-at-the-powayan-chc-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-178034-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एसडीएम ने पुवायां सीएचसी में मिली गड़बड़ियों की रिपोर्ट डीएम को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एसडीएम ने पुवायां सीएचसी में मिली गड़बड़ियों की रिपोर्ट डीएम को भेजी
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां सीएचसी में एसडीएम सदानंद सरोज के औचक निरीक्षण में पकड़ी गई खामियों पर लीपापोती की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, एसडीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदानंद सरोज ने सीएचसी का निरीक्षण किया था। शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल ने बताया कि सेनेटरी पैड का रिकाॅर्ड देखा गया है, जो स्कूलों में पूरा वितरण किया गया है। इसमें कोई कमी नहीं मिली है। शौचालयों में दरवाजे लगवाने के लिए बात कर ली गई है। दो चार दिन में उन्हें लगवाया जाएगा।
हालांकि चार जुलाई को सिरिंज का वितरण तीन जुलाई को ही चढ़ाने और स्टॉक निल दिखाने के बाद भी 2000 सिरिंज सीएचसी में ही मिलने के मामले में अधीक्षक का कहना है कि सिरिंज वितरण करने के मामले में अभी जानकारी नहीं की गई है। कर्मचारियों की एडवांस हाजिरी पर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
-- -
मेडिकल स्टोर स्वामी के पर्चे लिखने के मामले में डॉक्टर की जिम्मेदारी तय की गई है। सेनेटरी पैड समान रूप से स्कूलों में वितरित नहीं की जा रही है। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। गायब कर्मचारियों की सूची बनाकर पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां