फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The school manager has been arrested for case of molesting in shahjahanpur

Shahjahanpur News: छात्रा से छेड़खानी करने के मामले में आरोपी स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Wed, 17 Dec 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 17 Dec 2025 12:17 AM IST
सार

शाहजहांपुर में स्कूल प्रबंधक ने छात्रा को कार्यालय में बुलाकर उससे छेड़खानी की। सहेली ने छात्रा को बचाया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
The school manager has been arrested for case of molesting in shahjahanpur
रोजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मुकेश प्रजापति। - फोटो : मीडिया सेल

विस्तार

शाहजहांपुर में छात्रा से छेड़खानी के मामले में रोजा थाने की पुलिस टीम ने स्कूल के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की दोपहर पुलिस ने प्रबंधक को न्यायालय में पेश किया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को रोजा थाने पहुंची एक गांव की नाबालिग छात्रा ने पिलखना के जेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मुकेश प्रजापति पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। प्रबंधक की उम्र 50 वर्ष से ऊपर है। छात्रा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि वह कक्षा नौ में पढ़ती है। 13 दिसंबर की दिन में डेढ़ बजे सहेली के साथ स्कूल में थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में एक जनवरी से अब तक 80 एनकाउंटर, एक डकैत ढेर... 99 आरोपी हुए घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्कूल के प्रबंधक मुकेश प्रजापति ने उसे सहेली के साथ कार्यालय में बुलाया और गेट व खिड़की बंद कर दी। आरोप है कि प्रबंधक ने उसके साथ छेड़खानी की। तभी शोर मचाने पर सहेली ने दौड़कर गेट खोल दिया। घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

पुलिस ने प्राथमिकी में पाक्सो एक्ट की वृद्धि की। मंगलवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर गांव के बाहर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी मुकेश प्रजापति को जेल भेज दिया गया है।

मौके पर जाकर पुलिस ने लोगों को चेताया
चौक कोतवाली पुलिस ने सोमवार की दोपहर सात साल की बालिका से अश्लील हरकत करने के आरोपी मोहल्ला बाबूजई निवासी अख्तर को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की। वहां पर भीड़ लगाने को लेकर आसपास के लोगों को चेतावनी दी। कहा कि अगर इस तरह की कोई घटना करता है तो कार्रवाई की जाएगी।  

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

स्कूलों के पास पुलिस ने लड़कों को रोककर की पूछताछ
आर्य महिला डिग्री कॉलेज के पीछे एक छात्रा से किसी लड़के द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना सदर बाजार पुलिस ने वायरल हुए फोटो को संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को कई स्कूलों के आसपास पुलिस की टीमें दिखाई दीं। लड़कों को रोककर उनके बारे में जानकारी की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed