{"_id":"623a1b5b15722808515f0d04","slug":"the-sacks-landing-in-the-gomti-river-became-the-subject-of-discussion-shahjahanpur-news-bly4790030132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां क्षेत्र में चर्चा का विषय बनीं गोमती नदी में उतरा रहीं बोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां क्षेत्र में चर्चा का विषय बनीं गोमती नदी में उतरा रहीं बोरियां
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुवायां के गोमती नदी में चकलुआ घाट पर तैर रही बोरियां
- फोटो : POWAYAN
Link Copied
पुवायां। क्षेत्र के गोमती नदी में चकलुआ घाट पुल के पास उतरा रहीं कई बोरियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि ये बोरियां डाले जाने के दो-चार दिनों बाद बदबू आने लगती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
कुछ माह पूर्व गोमती नदी के पन्न घाट पर अज्ञात लोग बोरियों में कुछ भरकर नदी में डाल जाते थे। बोरियां डाले जाने के दो चार दिनों बाद बदबू आने लगती थी। इससे पन्न घाट पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों ने बोरियां नदी में फेंकने वालों पर निगाह रखना शुरू किया तो वहां पर बोरियां डालने का काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
अब ठीक उसी प्रकार से किसी चीज से भरी हुईं बोरियां गोमती नदी के चकलुआ घाट पुल से डाली जाने लगी हैं। पुल से निकलने वाले लोगों ने बताया कि नदी में उतराने के कारण कोई अंदर घुसकर खोलकर देखने की हिम्मत नहीं कर रहा है कि इनके अंदर क्या भरा होता है। सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि प्रकरण थाना पुलिस के संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।