{"_id":"686d67cdb222adc90f0b2fe7","slug":"the-role-of-youth-is-important-in-the-progress-of-the-country-ravikant-shahjahanpur-news-c-122-1-lkh1007-147646-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका अहम : रविकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका अहम : रविकांत
विज्ञापन
रतन सिंह महाविद्यालय में अभाविप के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोलते खेलो भारत प्रांत प्रमुख रवि
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुवायां नगर इकाई की ओर से परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर युवा संवाद का आयोजन रतन सिंह डिग्री कॉलेज में किया गया। इसमें खेलो भारत प्रांत प्रमुख रविकांत ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति में युवाओं की अहम भूमिका होती है।
अभाविप अपने स्थापना के समय से ही युवाओं के चरित्र निर्माण का कार्य कर रही है। चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है। प्राचीनकाल में भारत पर विभिन्न आक्रांताओं ने आक्रमण कर देश की संस्कृति को नष्ट करने का कार्य किया। कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि परिषद सदैव सामाजिक कार्यों में आगे रहती है।
छात्रों को इस संगठन से जुड़कर अपने व्यक्तित्व का निर्माण करना चाहिए। इस अवसर पर जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा, कॉलेज प्रबंधक आदित्य यादव, कौशल, अमन, जितिन मिश्रा, कृष्णा गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद