{"_id":"68a380a995473f6aa1035ddb","slug":"the-roads-could-not-withstand-even-a-few-days-of-rain-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-150676-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कुछ दिन की बारिश भी सहन नहीं कर पाईं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कुछ दिन की बारिश भी सहन नहीं कर पाईं सड़कें
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अशफाक नगर तिराहे के पास गड्ढे और फैली पड़ी बजरी। संवाद
शाहजहांपुर। सावन माह के अंतिम दिनों में लगातार कई दिन हुई बारिश ने सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। बारिश का पानी सड़कों के लिए मुसीबत बन गया है। इसके चलते प्रमुख मार्गों पर गड्ढे हो गए हैं। बड़े गड्ढों की वजह से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं।
सीवर लाइन पड़ने के बाद सड़कों की स्थिति को ठीक किया गया था। कुछ जगह पर पैचिंग का कार्य कराकर मुख्य सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया। लेकिन बारिश आते ही सड़कों की स्थिति फिर से बदहाल हो गई है। सावन माह के अंतिम दिनों में लगातार कई दिन बारिश होने से सड़कों की कलई खोलकर रख दी है।
सड़कों का निर्माण कराने वाले नगर निगम कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर कवि तिराहे के पास सड़क गड्ढायुक्त हो गई है। बारिश का पानी भरने से सड़क की बजरी कटने से गड्ढे हो गए हैं। यहां पर आईटीएमएस के कारण लोगों का रुकना होता है, लेकिन रात में गड्ढों के कारण हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन
इसी तरह व्यस्ततम चौराहा लाल इमली की सड़कों की भी नगर निगम के अफसर सुध नहीं ले रहे हैं। चौराहे से पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ते ही बड़े गड्ढे से होकर जाना पड़ता है। इसी मार्ग पर कई जगह पर सड़क जर्जर हो गई है। अशफाक नगर चौकी तिराहे की स्थिति भी काफी ज्यादा बदहाल है।
मोड़ होने के चलते गड्ढे हादसे का सबब बन रहे हैं। बारिश होने पर स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से लोगों के कपड़े तक खराब हो जाते हैं। इसी तरह सुभाषनगर जाने वाले मार्ग पर भी गड्ढे हो गए हैं। हाल यह है कि कुछ दिन की बरसात के दौरान जलभराव होने से सड़कें खराब हो गईं हैं।
--
बारिश की वजह से जहां भी सड़कें खराब हुई हैं, उन्हें जल्द ही सही कराया जाएगा। सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा।
-राजकुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त