फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The road of the city is very difficult

Shahjahanpur News: बहुत कठिन है डगर शहर की

Mon, 03 Jul 2023 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
The road of the city is very difficult
- आज से खुलेंगे स्कूल और मंगलवार से शुरू हो रहे सावन, बच्चों तथा कांवड़ियों को आएगी दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालय सोमवार से खुलेंगे तो मंगलवार से श्रावण मास की शुरुआत होगी, लेकिन इस बार बच्चों और कांवड़ियों को खस्ताहाल सड़कों के कारण परेशानी उठानी पड़ेगी।
शहर में लगभग दो साल से सीवर लाइन का काम चल रहा है। ऐसे में पूरे शहर की सड़कें खोदी गईं हैं। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुई बारिश ने स्थिति और खराब कर दी है। जिसके चलते खस्ताहाल सड़कों ने कई स्थानों पर तो दलदल का रूप ले लिया है।
विज्ञापन

अब जबकि सोमवार से परिषदीय विद्यालय और मंगलवार से श्रावण माह शुरू हो रहा है। बच्चों और कांवड़ियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
-
बहादुरगंज से लोहा मंडी मार्ग की नहीं हुई मरम्मत
शहर में बहादुगंज से लोहा मंडी मार्ग पर सीवर के लिए सड़क खोदी गई थी। सड़क की अब तक मरम्मत नहीं हुई। रविवार को बारिश होने से सड़क पर कीचड़ जमा हो गई। जिससे गुजरने वालों को फिसलन के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल बहादुरगंज से सदर बाजार तथा जेल रोड की ओर जाने वाले मार्गों का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लाल इमली चौराहा से रोडवेज के पास क्रॉसिंग वाली रोड भी खराब
लाल इमली चौराहा से रोडवेज के पास वाली रेलवे क्रॉसिंग के लिए जाने वाले मार्ग को खोदकर सीवर लाइन डाली गई थी। यहां भी अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। जिससे राहगीर और वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
-
गल्ला मंडी में तो मरम्मत के बाद भी जलभराव
गल्ला मंडी में पिछले दिनों सीवर लाइन डालने को सड़कें खोदी गई थी। जिससे गल्ला मंडी के दुकानदारों और वहां आने वाले ग्राहकों का आना-जाना दुश्वार हो गया। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन भी दिया। जिसके बाद सड़क की मरम्मत शुरू हुई लेकिन कार्य ठीक से न होने के कारण यहां जलभराव हो गया है।
------
अंटा चौराहा पर भी सड़क का बुरा हाल
रविवार को अंटा चौराहा से पुराना जिला अस्पताल राेड को फिर जेसीबी चलाकर खोद डाला गया। जबकि पुराना जिला अस्पताल के पास पहले भी खोदाई हुई थी। जिसके गड्ढे में वित्त मंत्री की गाड़ी फंस गई थी। इस मार्ग से कांवड़ियों का आना-जाना रहता है। कई स्कूल भी इस मार्ग पर स्थित हैं। अब मार्ग की खोदाई से लोगों की तकलीफ बढ़ जाएगी।

-----
जल निगम की ओर से सीवर लाइन डालने का काम हो रहा है, इसलिए सड़कों की खोदाई हो रही हैं। सीवर लाइन डालने के बाद सड़काें की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। कई जगह पर मरम्मत कराई भी गई है। जहां पर नहीं हुई, वहां भी कराई जाएगी।
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed